Home > अपना शहर ,
9644405444 पर मिस्ड काॅल कर बनें स्वच्छता के आदर्ष

युक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने हेतु नागरिकों को जागरूक किया जाकर सहयोग प्राप्त किया जाना आवश्यक है। इस कार्य हेतु ऐसे नागरिक जो अन्य नागरिकों के समक्ष स्वच्छता के संबंध में स्वयं को आदर्श के रूप में प्रदर्शित कर सकें एवं अन्य नागरिकों को स्वच्छता के संबंध में प्रेरित कर सकें। ऐसे नागरिक अपना पंजीयन नगर निगम ग्वालियर में करा सकते है।
जिनकाा पंजीयन किया जाकर उन्हें स्वच्छता कैप्टन बनाया जावेगा। इच्छुक नागरिक नगर निगम ग्वालियर के शासकीय दूरभाष क्रमांक 9644405444 पर मिस्ड काॅल कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। नगर निगम ग्वालियर की ओर से श्री संतोष कालेकर, सहायक वर्ग-3 द्वारा मिस्ड काॅल पर रिटर्न काॅल कर संबंधित व्यक्ति का पंजीयन स्वच्छता कैप्टन के रूप में किये जाने हेतु दूरभाष पर सहमति एवं अन्य जानकारी जैसे नाम, पता, इत्यादि प्राप्त कर स्वच्छता कैप्टन के रूप में पंजीयन किया जावेगा तथा संबंधित क्षैत्राधिकारी को सूचित किया जावेगा। संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा स्वच्छता कैप्टन से समन्वय स्थापित कर स्वच्छता के कार्य में आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी, कम्प्यूट्राईजेशन पंजीकृत स्वच्छता कैप्टन की जानकारी निगम के अधिकारिक वैबसाईट पर भी अपलोड करेंगे।

Share This News :