Home > अपना शहर ,
शहर के 60 वार्ड एवं गा्रमीण के 3 वार्ड खुले में शौच मुक्त

भारत स्वच्छता मिशन के तहत ग्वालियर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज दिनांक 14 दिसंबर 2016 तक शहर के कुल 63 वार्डों के शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाकर शहर के सभी वार्डों में सर्वे का चिन्हित किए गए शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी के तहत अब सभी वार्ड शहर के सभी 60 वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र के 3 वार्ड 61, 62 एवं 64 नम्बर वार्ड खुले में शौच मुक्त घोषित किए गए हैं।
निगमायुक्त ने शेष ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष वार्डों में भी व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर घोषणा पत्र प्रस्तुत करें जिससे उन्हें भी खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा सके।

Share This News :