Home > अपना शहर ,
बडे संस्थानों में कचरा कम्पोस्टिंग के लिए निगम सहयोग कर गडडे कराकर कचरा कम्पोस्ट

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में स्वच्छता सर्वे 2017 में ग्वालियर को नम्बर 1 बनाने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा कम्पोस्टिंग के लिए बडे संस्थान जैसे एलएनयूपीई, जीवाजी विश्वविद्यालय, एमआईटीएस, एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय एवं बडी सब्जीमंडी आदि स्थानों पर निगम के सहयोग से गडडे कराकर कचरा कम्पोस्ट कराया जाएगा। बैठक में निगमायुक्त ने सभी क्षेत्राधिकारियों से जानकारी प्राप्त की कि अलग अलग प्रकार का कचरा किस प्रकार अलग किया जाता है। जिसमें गलने वाला कचरा एवं सूखा कचरा कैसे अलग होता है इसके संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार से सभी व्यवसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई प्रारंभ कराया जाए तथा रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के लिए लगाए गए कर्मचारियों के बारे में पूर्ण जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय पर आवश्यक रुप से उपलब्ध रहे। इसके साथ ही बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा कर निगमायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Share This News :