Home > अपना शहर ,
शिन्दे की छावनी क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरुकता रैली

स्वच्छता जागरुकता अभियान

नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे स्वचछता जागरुकता सप्ताह के तहत आज शिन्दे की छावनी क्षेत्र के मदर टेरेसा स्कूल में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाकर वृहद रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने आमजनों को कचरा न फैलाने का आग्रह किया। स्वच्छता रैली में स्वच्छता रथ भी साथ चला।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए बनाए गए ब्रांड एम्बेसडर डाॅ एमएल दौलतानी के नेतृत्व में आज स्वच्छता जागरुकता अभियान शिन्दे की छावनी क्षेत्र के शब्द प्रताप आश्रम स्थित मदर टेरेसा स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली शब्द प्रताप आश्रम चैराहे से प्रारंभ होकर लक्ष्मण तलैया एवं अन्य स्थानों पर रैली निकालकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया तथा उन्हें कैप एवं बैज लगाया गया। स्वच्छता दूतों ने शपथ ली कि वह प्रतिदिन 25 नागरिकों एवं अपने आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगें। वहीं स्वच्छता रथ के साथ निकाली गई स्वच्छता रैली में बच्चों ने घर घर जाकर आमजनेंा को समझाइश दी एवं स्वच्छता का संदेश दिए। स्वच्छता अभियान के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्री अमित गुप्ता सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

  

Share This News :