Home > अपना शहर ,
सहारा लखनउ, रब्बानी नागपुर एवं ग्वालियर की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गए जिसमें सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ, रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर एवं डीएफए ग्वालियर की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में पहला मैच आज प्रातः 11 बजे डीएफए ग्वालियर एवं युनिक फुटबाॅल क्लब पूना के बीच खेला गया। जिसमें परिणाम पैनल्टी शूटआउट के माध्यम से निकला तथा 5-4 से डीएफए ग्वालियर ने अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं दूसरा मैच जम्मू एंड कश्मीर एवं सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ के बीच खेला गया जिसमें लखनउ ने 4-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। जिसमें लखनउ की ओर से जर्सी नम्बर 16 के चेतन ने 13वें एवं 50वें मिनट में तथा जर्सी नम्बर 12 के खिलाडी रिहान ने 8वंे मिनट एवं जर्सी नम्बर 11 के खिलाडी सज्जाद ने 36वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।
इसके साथ ही तीसरे मैच में बीड अकाडमी महाराष्ट्र एवं रब्बानी क्लब नागपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें रब्बानी क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। जिसमें रब्बानी की ओर से साहिद जुबेर नें 18वें एवं 41वें मिनट में गोल किया तथा बीड टीम की ओर से अब्दुल कादिर ने 1 गोल किया।
आज के मैच
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के दौरान 15 दिसंबर को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच प्रातः 11.00 बजे डीएफए ग्वालियर एवं यूनिवर्सल फुटबाॅल क्लब केरला के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच दोपहर 1 बजे एलएनयूपीई एवं बीएफएमसी झारखंड के बीच खेला जाएगा।

  

Share This News :