Home > अपना शहर ,
युवा ग्रामीण स्तर पर जाकर नेतृत्व करें – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र जिला ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय युवा कर्मी स्वयं सेवक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र पर किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्री वी डी शर्मा उपस्थित थे।

      इस अवसर पर श्री वी डी शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर ग्रामीण स्तर पर जाकर युवा नेतृत्व करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल रूप गाँव है और आप सभी स्वयंसेवक गाँव में जाकर कार्य करते हैं, आप सभी नेहरू युवा केन्द्र के नेटवर्क को गाँव-गाँव तक फैलायें और ग्रामीण युवाओं को कैसलेस भुगतान के बारे में जानकारी देकर बतायें कि मेरा मोबाइल-मेरी बैंक मेरा बटुआ के बारे में जानकारी दें। जो नौजवान जहाँ भी सेना में भर्ती हों वहाँ अनुशासन में रहे यह जानकारी युवाओं तक पहुँचायें। गाँव में बहुत अधिक लोग नशे का सेवन करते हैं। आप यदि किसी भी व्यक्ति को समझाकर नशे से दूर रहने की सलाह देकर उसके परिवार को सही दिशा दे सकते हैं।

      कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेष नायक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाँव-गाँव जाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत कराने उन्हें लाभ लेने के लिये प्रेरित करें।

      कार्यक्रम में केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शर्मा एवं श्री नायक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Share This News :