Home > अपना शहर ,
किसान एवं सहकार सम्मेलन आज

इफको के स्वर्णिम 50 वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहा है आयोजन

मेला परिसर स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में 15 दिसम्बर को किसान एवं सहकार सम्मेलन आयोजित होगा। इस दिन यह सम्मेलन प्रात: 10.30 बजे इफको (इंडियन फॉरमस फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लमिटेड) के प्रबंध निदेशक डॉ. यू एस अवस्थी के मुख्य आतिथ्य में शुरू होगा। इफको के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में चयनित कृषकों व सहकारी बंधुओं को सम्मानित किया जायेगा।

     मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफको श्री एस व्ही सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे कृषक बंधुओं को कैसलेस अभियान के प्रति भी प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इफको स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्‍न 125 स्थानों पर किसान एवं सहकारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत ग्वालियर में भी यह आयोजन हो रहा है।

Share This News :