Home > अपना शहर ,
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आज

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा “देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण” विषय पर  जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 15 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे केशर बाग के समीप मेला रोड़ स्थित नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय में आयोजित होगी।

      नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वय श्री राकेश सिंह तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ 10वीं या 12वीं की मार्कशीट एवं आधारकार्ड की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में पाँच हजार, द्वितीय दो हजार एवं तृतीय पुरस्कार के लिये एक हजार रूपए की राशि प्रदान की जायेगी।

Share This News :