Home > अपना शहर ,
भयपुरा प्रवेश द्वार का उदघाटन विधायक श्री कुशवाह के आतिथ्य में होगा

ग्राम भयपुरा में स्व. श्री मोहन सिंह कुशवाह की स्मृति में बनाए गए प्रवेश द्वार का उदघाटन 16 दिसम्बर को सुबह 9 बजे ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। नगर निगम के सभापति श्री राकेश माहौर, अखिल भारतीय कुशवाह युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Share This News :