Home > अपना शहर ,
संयुक्त राजस्व भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा

65.49 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

कमिश्नर श्री रूपला ने किया भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण 

सिरोल पहाड़ी पर लगभग एक हैक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित संयुक्त राजस्व भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके लिये 65.49 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग की एजेन्सी पीआईयू द्वारा कराया जायेगा। इसके टेण्डर होकर नोयडा की एजेन्सी को फिक्स किया है। यह जानकारी ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक में दी।

     बैठक में वन संरक्षक श्री विक्रम सिंह परिहार, प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री ए के श्रीवास्तव, एसडीओ श्री प्रदीप अष्टपुत्रे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

     कमिश्नर श्री रूपला ने बताया कि प्रस्तावित संयुक्त राजस्व भवन में ग्वालियर संभागीय कमिश्नर कार्यालय सहित राजस्व मण्डल और भू-अभिलेख विभाग रहेगा। भवन निर्माण के लिये फोरेस्ट से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने की कार्यवाही अंतिम चरण में है। सम्पूर्ण भवन का निर्माण एक हैक्टेयर क्षेत्र की परिधि में किया जायेगा। ग्राउण्ड फ्लोर पर शासकीय वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाई जायेगी।

     बैठक के पश्चात कमिश्नर श्री रूपला ने भवन निर्माण स्थल पहाड़ी का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

Share This News :