Home > अपना शहर ,
तानसेन समारोह-2016 कानून-व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात

तानसेन समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती कर दी है। मुख्य समारोह स्थल हजीरा स्थित तानसेन समाधि और बेहट के लिये पृथक-पृथक कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात किए गए हैं।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य तानसेन समारोह स्थल हजीरा पर 16 एवं 17  à¤¦à¤¿à¤¸à¤®à¥à¤¬à¤° को कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी ग्वालियर सिटी श्री रिंकेश वैश्य व नायब तहसीलदार श्रीमती मधुलिका सिंह तोमर को सौंपी गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी लश्कर श्री विजय राज व नायब तहसीलदार श्रीमती योगिता वाजपेयी 18 व 19 दिसम्बर को मुख्य समारोह स्थल पर कानून व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।

तानसेन समारोह के तहत बेहट में 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाली अंतिम संगीत सभा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री एच बी शर्मा व तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक को सौंपी है। इस साल के तानसेन समारोह की गूजरी महल परिसर में आयोजित होने वाली अंतिम संगीत सभा में कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व एसडीएम झाँसी रोड़ श्री महिप तेजस्वी व तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को सौंपी गई है।

Share This News :