Home > अपना शहर ,
दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने के लिये लगायें शिविर – श्री रूपला

ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने सामाजिक न्याय और लोक शिक्षण विभाग के संयुक्त संचालक को निर्देश दिए हैं कि ग्वालियर संभाग के ऐसे दिव्यांगों को चिन्हित कर सूची तैयार करें, जिन्हें कृत्रिम अंगों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिवस के अंदर इस आशय की सूची प्राप्त हो जाए, कि कितने दिव्यांगों को कितनी ट्रायस्किल, कितनी व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैशाखी, छड़ी सहित अन्य कृत्रिम अंगों की आवश्यकता हे।

कमिश्नर ने अधिकारी द्वय को निर्देश दिए कि सूची उपलब्ध होने के पश्चात जिलों में कैम्प आयोजित कराएँ। इन कैम्पों में जयपुर फूड कंपनी द्वारा सूची के अनुसार नि:शुल्क कृत्रिम अंगों का प्रदाय किया जायेगा। कमिश्नर ने कहा कि सूची ग्राम पंचायतवार तैयार करके जनपद स्तर पर तैयार की जाए।

कमिश्नर ने लोक शिक्षण संयुक्त संचालक को निर्देश दिए कि वे संभाग के सभी स्कूलों में ऐसे दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कराएँ, जिनको कृत्रिम हाथ पैर लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जयपुर फूड कंपनी द्वारा ऐसे बच्चों के नाम के पैर एवं हाथ बनाने के लिये जिला स्तर पर ही वर्कशॉप खोलकर बच्चों के नाम के अनुसार पैर एवं हाथ तैयार कराके लगवाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ हो जाए, इस पर विशेष ध्यान रहे।

Share This News :