Home > अपना शहर ,slider news,
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पदयात्रा पर , गरीबों के मसीहा बने - दिया स्वक्छ्ता ,बिजली और पानी बचाने का सन्देश

उप नगर ग्वालियर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता, जल संरक्षण अभियान, गंदे पानी से निजात के लिए टोंटी लगाओ अभियान, बिजली बचाओ अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिये जन जागृति के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा दो दिवसीय पदयात्रा निकाली जा रही है। श्री तोमर ने शुक्रवार को पदयात्रा का शुभांरभ कांचमील से किया । पदयात्रा में बडी संख्या में क्षेत्र के नागरिकगणों ने उत्साह से भाग लिया। साथ ही पदयात्रा के उददेश्यों की सफलता के लिए संकल्प लिया।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर कहा कि यह पदयात्रा, मात्र यात्रा नही आमजन को जागृत करने के और स्वच्छता को आदत बनाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही हे। पदयात्रा के दौरान उनके साथ ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अघीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं खाद्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पदयात्रा के दौरान कांचमिल में बने पार्क का निरीक्षण के दौरान कहा कि पार्क के बगल से पुलिस चैकी बनाई जाये, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हो, जिससे पार्क में आने वाले आवारा तत्व के व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही अमृत योजना के तहत पार्क के मेंटीनेंस किया जाये। पार्क के सामने बने नाले को पाटने के साथ ही उसकी साफ सफाई की जाये।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए ठेले वालों और दुकान दारों से निवेदन किया कि यह शहर हम सभी का है, इसको स्वच्छ व साफ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। साथ ही शहर को स्वच्छता में नम्बर एक स्थान पर भी लाना है इसके लिए हमें अपने में स्वच्छता की आदत डालनी होगी। हमें प्रण करना होगा कि कचरा रोड पर न फैले, कचरा डस्टबिन में डालें एवं कचरा गाडी में ही डालें। तभी हम शहर को सुंदर व स्वच्छ बना सकते हैं।
   उन्होने पदयात्रा के दौरान नगर निगम के कमैठी हॉल में बने जोन क्रमांक 5 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन पर आवक जावक रजिस्टर चैक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही किसी भी कार्य में परेशानी नही होना चाहिए। सभी को समय पर शासन की योजनाओ का लाभ मिले। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अपनी नेमप्लेट लगायें एवं 15 दिन में साफ सफाई कर जोन को स्वच्छ व सुंदर जोन बनायें। मंत्री श्री तोमर ने कमैठी हॉल में बने रामप्रसाद बिस्मिल भवन के मेंटिनेंस के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी यह भवन बने है उनका मैंटिनेंस समय पर किया जाये।
   पदायात्रा के दौरान गदाईपुरा निवासी श्रीमती भूरी देवी की कल्याणी पेंशन, गोसपुरा नम्बर एक निवासी विकलांग फूलसिंह को राशन, पेंशन  à¤—रीबी रेखा का कार्ड, आरामिल निवासी मुरमुरा का ठेला लगाये श्रीमती नर्मदा बाई को पेंशन व स्वनिधि से 10 हजार रूपये, आनंद नगर निवासी श्रीमती सावित्री बाई को पेंशन, कांचमील निवासी नीमा बाई को पेंशन, न्यू रेशममील निवासी वृद्ध श्रीमती राजकुमारी बाई को 2 हजार रूपये की नगद आर्थिक सहायता, दिव्यांग बच्ची रानी को पेंशन और एक अन्य बच्चे को पेंशन दिलाये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
   स्वच्छता के प्रति जनजागरण पदयात्रा न्यू रेशम मिल, कांचमिल, पुरानी रेशम मिल, चंदनपुरा, दुर्गादास विहार, बिरला नगर, जती की लाईन, राठौर चैक, चौडे़ के हनुमान मंदिर, न्यू ग्रेसिम बिहार कॉलोनी, ब्रहमोहन शिवहरे का तेलमिल, चुरैल का पेड, इन्द्रा नगर, लूटपुरा, चार शहर का नाका, राजा की मंडी किलागेट सराफा बाजार, बाबा कपूर घासमंडी चैराहा पर पहुँची और यहीं पर पदयात्रा का समापन किया गया।

   à¤ªà¤¹à¤²à¥‡ खाए मालपुए, फिर हाथ जोड़कर दुकानदार से की डस्टबिन में ही कचरा डालने की अपील

   ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर हमेशा से अपने सहज सरल वाह हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं वह हमेशा इसी स्वभाव के अनुरूप अपने क्षेत्र की जनता से मिलते-जुलते हैं। शहर विकास मे सहयोग के  à¤²à¤¿à¤ उनसे अपील भी करते हैं।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा आज से प्रारंभ की गई दो दिवसीय पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से ग्वालियर शहर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए सहयोग की अपील की जा रही है। इसके साथ ही आम जनों से जल संरक्षण, बिजली  à¤¬à¤šà¤¾à¤“, पर्यावरण संरक्षण व गंदे पानी की समस्या से निजात के लिए नलों में रोटियां लगाने की अपील की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज सुबह पर यात्रा में निकले ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने रास्ते में नाश्ते का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार के यहां रूक कर मालपुए व समोसे खाए एवं दुकानदार को उसके पैसे भी दिए। इसके बाद मंत्री श्री तोमर ने अपने चिर परिचित अंदाज में दुकानदार से हाथ जोड़कर उन्हें निगम की ओर से दो डस्टबिन प्रदान किए तथा दुकानदार से आग्रह किया कि दुकान से निकलने वाला कचरा इन डस्टबिन में ही डालें। और जब डस्टबिन भर जाए तो कचरा बांधकर रख लें और जब निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी आए तो उसमें ही कचरा डालें, कचरा सड़क पर ना फैलाएं।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी दुकानदारों से आग्रह किया की सड़क पर कचरा डालने से कचरा दिन भर डला रहता है तथा हमारे शहर की सब छवि दुनिया भर में खराब होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर अपने ग्वालियर शहर को स्वच्छ बनाना है तभी हमारा शहर दुनिया के नक्शे पर चमकेगा।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर आज करेंगे इन क्षेत्रों में पदयात्रा

    à¤Šà¤°à¥à¤œà¤¾ मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 30 जनवरी को प्रात: 9 बजे सार्वजनिक धर्मशाला हथियापौर में सीसी रोड़ का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात जगनापुरा, रायकॉलोनी, चन्दननगर में पदयात्रा करेंगे और चंदन राय की वाटिका में जन चौपाल में शामिल होंगे। मंत्री श्री तोमर इसके पश्चात नौमेहला, आऊखाना, नाई मोहल्ला, गोल ताज मोहल्ला, बाबा कपूर, खारा कुआ में पदयात्रा करते हुए हलवाट खाना पहुँचेंगे। मंत्री की पदयात्रा यहीं पर समाप्त होगी।

Share This News :