Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री खेमचन्द गुरवानी, श्रीमती मीना शिवराम जाटव, श्री केशव सिंह गुर्जर, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में खुले में शौच से मुक्त घोषित करने की निर्धारित प्रक्रिया से अवगत होने एवं गठित समिति द्वारा वार्ड में भ्रमण करने के उपरांत नगर निगम ग्वालियर के अंर्तगत वार्ड क्रमांक 09, 17, 18, 19, 21, 26, 27, 32, 37, 45, 47 एवं 48 सहित कुल 12 वार्ड और खुले में शौच मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही मुरार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 9 की भूमि पर शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण किए जाने के लिए संकल्प क्रमांक 1007 दिनांक 25 फरवरी 2014 पर पुर्नविचार करते हुए अनुमापन राशि 2,72,09,900 की निविदा आमंत्रण की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

Share This News :