Home > अपना शहर ,
जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए षिविर 14 से 31 दिसंबर तक सिटीसेंटर में

ध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को देने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 14 दिसंबर से 31 दिसंबर 2016 तक 15 कार्य दिवसीय हितग्राही शिविर का आयोजन फायर बिग्रेड कार्यालय, बालभवन के सामने सिटी सेंटर पर किया जा रहा है जहां हितग्राही विभिन्न योजनाओं के आवेदन जमा कर सकते हैं।
नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल ंिसह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिवसीय इस हितग्राही शिविर में नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत 20 जनवरी, 1 फरवरी बसंत पंचमी एवं 28 फरवरी 2017 फुलेरा दोज को आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन के आवेदन जमा कर सकते हैं। जिसके लिए ग्वालियर सीमा अन्तर्गत निवास करने वाले नागरिक अपने बच्चो के विवाह के लिये कन्या एवं वर के दो-दो फोटो, उम्र संबंधी दस्तावेज ( मार्कसीट, पेनकार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड ) प्रस्तुत करना होगें उक्त दस्तावेज न होने पर सिविल सर्जन का आयु संबंधी मेडीकल प्रमाण पत्र, वर वधु के निवास संबंधी प्रमाण पत्र ( मय पोर्टल आई.डी, राशन कार्ड ) कन्या के राष्ट्रीयकृत बैंक की पास बुक की छायाप्रति आवेदन पर वर एवं कन्या दोनो स्थायी मोबाईल नम्बर, तथा वर के निवास स्थान पर शौचालय होने का प्रमाणी करण संलग्न करे। डाॅ. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित राशि तथा अन्य सामान के साथ ही शासन की ओर उपहार स्वरूप स्मार्ट मोबाइल फोन भी प्रदाय किया जायेगा। इसके साथ ही शिविर में मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार योजना के अंतर्गत समस्त बीपीएल योजना के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 50 हजार से 2 लाख रुपए तक ऋण दिलाया जाता है उसके आवेदन जमा करा सकते हैं।
विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन करने वाले हितग्राही रहें उपस्थित
वहीं 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार योजना के द्वारा तैयार लगभग 250 प्रकरणों के लिए टास्क फोर्स कमेटी की बैठक है जिसमें कमेटी द्वारा ऋण के 250 आवेदनों का अनुमोदन किया जाना है अतः ऐसे हितग्राही जिन्होंने ऋण के लिए आवेदन किया है वह दोपहर 12 बजे फायर बिग्रेड कार्यालय, बालभवन के सामने सिटी सेंटर पर उपस्थित रहें।

Share This News :