Home > अपना शहर ,
मुरार थाटीपुर क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरुकता रैली

स्वच्छता जागरुकता अभियान

नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे स्वचछता जागरुकता सप्ताह के तहत आज मुरार थाटीपुर क्षेत्र में वार्ड 22 की नेहरु काॅलोनी एवं केरला माॅडल स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाकर वृहद रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने घर-घर जाकर आमजनों को कचरा न फैलाने का आग्रह किया। स्वच्छता रैली में स्वच्छता रथ भी साथ चला।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए बनाए गए ब्रांड एम्बेसडर डाॅ एमएल दौलतानी के नेतृत्व में आज स्वच्छता जागरुकता अभियान वार्ड 22 में नेहरु काॅलोनी में चलाया गया। अभियान के दौरान काॅलोनी में सभी स्थानों पर साफ सफाई की गई तथा काॅलोनी के नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया गया। इसके साथ ही वार्ड में ही स्थित केरला माॅडल काॅन्वेंट स्कूल में स्वच्छता गोष्ठी एवं रैली का आयोजिन किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग 22 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया तथा उन्हें कैप एवं बैज लगाया गया। स्वच्छता दूतों ने शपथ ली कि वह प्रतिदिन 25 नागरिकों एवं अपने आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगें।
वहीं स्वच्छता रथ के साथ निकाली गई स्वच्छता रैली में बच्चों ने घर घर जाकर आमजनेंा को समझाइश दी एवं स्वच्छता का संदेश दिए। रैली मयूर मार्केट, थाटीपुर, जीवाजी नगर, मनकामेश्वर नगर आदि स्थानों से होकर निकली। स्वच्छता अभियान के दौरान श्री पोहपंिसह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिग्विजय ंिसह जादौन, क्षेत्राधिकारी श्री वीरेन्द्र शाक्य सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

  

Share This News :