Home > अपना शहर ,
सहारा लखनउ, रब्बानी नागपुर एवं झारखंड की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता

अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गए जिसमें सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ, रब्बानी फुटबाॅल क्लब नागपुर एवं बीएफएमसी झारखंड की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में पहला मैच आज प्रातः 11 बजे सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ एवं माॅ कामाख्या फुटबाॅल क्लब बक्सर बिहार के बीच खेला गया। मैच में पहला मैच बिहार के खिलाडी मेहताब ंिसह ने 13वें मिनट में कर बढत बना ली, फिर सहारा लखनउ की ओर से जर्सी नम्बर 16 के खिलाडी चेतन ने 28वें में मिनट में गोल कर बराबरी की, इसके बाद फिर बक्सर बिहार के खिलाडी विश्वजीत ने 34वें मिनट में गोल कर बढत बनाई लेकिन फिर सहारा की ओर से चेतन ने 56वें एवं 80वें मिनट में अकेले ही दो और गोल कर मैच अपनी टीम को 3-2 से जिता दिया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच डीएफए रतलाम एव बीएफएमसी झारखंड के बीच खेला गया जिसमें झारखंड की टीम में 4-0 से मैच अपने नाम किया। जिसमें झारखंड की ओर से जर्सी नम्बर 20 के खिलाडी श्री मदन नें 5वें एवं 45वें मिनट में दो गोल एवं जर्सी नम्बर 10 के खिलाडी अब्दुल हमीद ने 31वें एवं 35वें मिनट में दो गोल किए तथा अपनी टीम को अगले दौर में प्रवेश कराया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच डायमंड क्लब बालाघाट एवं रब्बानी क्लब नागपुर के बीच खेला जिसमें रब्बानी क्लब नागपुर ने मैच 1-0 से अपने नाम किया तथा अगले दौर में प्रवेश किया। मैच का एकमात्र गोल रब्बानी क्लब के फरहाद जुनैद ने 33वें मिनट में किया।
आज के मैच
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के दौरान 14 दिसंबर को तीन मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच प्रातः 11.00 बजे डीएफए ग्वालियर एवं यूनिक फुटबाॅल क्लब गुना के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच दोपहर 1 बजे जम्मू एन्ड कश्मीर एवं सहारा लखनउ के बीच तथा तीसरा मैच दोपहर 3 बजे बीड अकेडमी महाराष्ट्र एवं रब्बानी क्लब नागपुर के बीच खेला जाएगा।

  

Share This News :