Home > अपना शहर ,
निगम परिषद शोक प्रस्ताव के बाद बुधवार 14 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

निगम परिषद की बैठक आज सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई। बैठक के प्रारंभ में विगत दिनांे देश, प्रदेश एवं शहर में दिवंगत हुए महानुभावों के लिए शोक प्रस्ताव पढा गया तथा शोक व्यक्त करने के पश्चात बैठक बुधवार दिनांक 14 दिसंबर 2016 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
बैठक में पूर्व महापौर डाॅ रघुनाथ राव पापरीकर, निगम की स्थाई समिति के पूर्व चेयरमेन श्री श्याम बिहारी मिश्रा, पूर्व वरिष्ठ पार्षद श्री राजेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती मिथलेश साहू, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री सत्यदेव कटारे, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डाॅ दर्शन सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री रामनरेश यादव, मो शफी कुरैशी, डाॅ भाई महावीर, तमिलनाडू की लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुश्री जे जयललिता, वर्तमान पार्षद श्रीमती अनीता जगराम सिंह कुशवाह के ससुर श्री छविराम कुशवाह, वर्तमान पार्षद श्रीमती करुणा सक्सैना के ससुर श्री बृजेश कुमार सक्सैना एवं पार्षद श्री चंदूसेन की माताजी श्रीमती भगवती देवी का आकस्मिक निधन हो जाने पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शोक व्यक्त किया तत्पश्चात पूरी परिषद द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।

   

Share This News :