Home > अपना शहर ,
मत्स्य बीज का संचयन 15 और 16 दिसम्बर को होगा

नदीय समृद्धि योजना के अंतर्गत जिले की नदियों के दही में मत्स्य बीज का संचयन 15 और 16 दिसम्बर को जिले के डबरा, भितरवार और घाटीगाँव के चार गाँव में किया जायेगा। योजना के तहत डबरा के कैथोंदा दह के पास सिंध नदी में 16 दिसम्बर को मत्स्य बीज का संचयन किया जायेगा।

इसी तरह भितरवार विकासखण्ड के ग्राम दियादहा, भितरवार विकासखण्ड के ही बड़ादहा और घाटीगांव में सर्किट हाउस के पास मोहना बड़ादहा में 15 दिसम्बर को मत्स्य बीज का संचयन किया जायेगा। बीज संचयन का कार्य पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। मत्स्य बीज संचयन के रूप में कतला, रेहू, नरेन प्रजाति की एक लाख 80 हजार फिंग्गर लिंग को छोड़ा जायेगा। इस अवसर पर संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मत्स्योद्योग सह समितियों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Share This News :