Home > अपना शहर ,
जन-सुनवाई कलेक्ट्रेट में सुनीं गईं 256 फरियादियों की समस्यायें

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 256 फरियादी पहुँचे। जन-सुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने कराया। साथ ही फरियादियों द्वारा दिए गए आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा भी तय की।

प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। विभागीय अधिकारियों को तत्परता से फरियादियों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर ने दिए हैं।

Share This News :