Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व मुरैना नगर निगम में अधोसंरचना विकास के लिये 40 करोड़ मंजूर

राज्य शासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिये ग्वालियर नगर निगम के लिये 30 करोड़ व मुरैना नगर निगम को 10 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर व मुरैना सहित 8 नगरपालिक निगम और प्रदेश के 20 नगरपालिका तथा नगर परिषद को अधोसंरचना विकास के लिये 221 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि अधोसंरचना विकास कार्यों के लिये स्वीकृत राशि का सदुपयोग होने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि कार्यों का चयन नागरिकों की जरूरत के मुताबिक हो और समय-सीमा में कार्य पूरा हो, यह भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि का उपयोग बढ़ते हुए शहरीकरण और जनसंख्या के आधार पर अधोसंरचनाएँ तैयार करने और उपलब्ध अधोसंरचना का नवीनीकरण करने में किया जायेगा। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा स्मार्ट-सिटी योजना और राज्य सरकार द्वारा छोटे एवं मझौले शहरों को भी स्मार्ट-सिटी के रूप में विकसित करने की मंशा को इस राशि से पूरा किया जायेगा।

Share This News :