Home > अपना शहर ,
भारतीय शास्त्रीय संगीत का शीर्षस्थ महोत्सव “तानसेन समारोह” 16 से

केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश के मंत्रिगणों के आतिथ्य में होगा अलंकरण एवं शुभारंभ समारोह

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” संगीत की नगरी ग्वालियर में 16 दिसम्बर को शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण समारोह एवं शुभारंभ समारोह इस दिन सायंकाल 7 बजे हजीरा स्थित तानसेन समाधि परिसर में आयोजित होगा। देश एवं विदेश से आ रहे ब्रम्हनाद के शीर्षस्थ साधक इन संगीत सभाओं में गान मनीषी तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे।

      शुभारंभ समारोह में अतिथियों द्वारा ग्वालियर घराने के सुप्रतिष्ठित गायक पण्डित लक्ष्मण कृष्णराव पण्डित को वर्ष 2015-16 एवं सुप्रतिष्ठित पखावज वादक पण्डित डालचंद शर्मा को वर्ष 2016-17 के राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।

      राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण समारोह केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एवं पर्यटन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री सुरेन्द्र पटवा के आतिथ्य में आयोजित होगा। अलंकरण समारोह में सांसद श्री प्रभात झा, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विधायकगण सर्वश्री नारायण सिंह कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह, लाखन सिंह यादव व श्रीमती इमरती देवी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है।

      राज्य शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी और मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है।

इस बार गूजरी महल में सजेगी अंतिम संगीत सभा

इस बार के समारोह में कुल 9 संगीत सभायें होंगी। पहली 7 संगीत सभायें सुर सम्राट तानसेन की समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरा परिसर में सास-बहू (सहस्त्रबाहू) मंदिर की थीम पर बनने जा रहे भव्य एवं आकर्षक मंच पर सजेंगीं। समारोह की आठवीं सभा सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे सजेगी। किला परिसर स्थित गूजरी महल को भी इस बार तानसेन समारोह से जोड़ा गया है। समारोह की नौवीं एवं आखिरी संक्षिप्त संगीत सभा 20 दिसम्बर को सायंकाल गूजरी महल में आयोजित होगी।

इस बार भी विश्व संगीत की प्रस्तुति

इस बार के संगीत समारोह में भी गत वर्ष की भाँति विश्व संगीत को भी शामिल किया गया है। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विदेशी संगीत साधक प्रस्तुतियाँ देंगे। इनमें नार्वे, ईराक, इजराइल, बेल्जियम एवं स्विट्जरलैण्ड आदि देशों के स्थापित कलाकार शामिल हैं।

 

पूर्व संध्या पर “गमक” का आयोजन

      संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में पिछले 91 वर्षों से आयोजित हो रहे प्रतिष्ठित तानसेन समारोह में इस बार एक और नवाचार होने जा रहा है। समारोह के शुभारंभ से एक दिन पहले यानि 15 दिसम्बर को तानसेन समारोह के “पूर्वरंग” का आयोजन होगा। गमक नाम से आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में सुविख्यात उपशास्त्रीय गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति होगी। गमक की शुरूआत में ग्वालियर की उदयीमान गायिका अभिनिष्ठा मिश्रा मंगला चरण प्रस्तुत करेंगी।

 à¤¦à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤µà¥‡à¤œ एवं धरोहर प्रदर्शनी

      तानसेन समारोह पर केन्द्रित कलात्मक छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी पूर्व वर्षों की भाँति मुख्य समारोह स्थल पर 16 से 19 दिसम्बर तक लगाई जायेगी। तानसेन समारोह की स्मृतियों के छायाचित्र “दस्तावेज” प्रदर्शनी में सजाए जायेंगे। साथ ही “धरोहर” में संगीत रचनाओं की पांडुलिपियाँ कलारसिकों के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेंगी।

रंग संभावना

      तानसेन समारोह के दौरान कलात्मक अभिव्यक्ति तथा ग्वालियर क्षेत्र की कला के प्रोत्साहन स्वरूप शासकीय ललितकला महाविद्यालय में “रंग संभावना” शीर्षक से प्रदर्शनी लगाई जायेगी। यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों को अपनी कला के साक्षात्कार करने का माध्यम बनेगी। यह प्रदर्शनी 16 से 20 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायंकाल 6 बजे तक जन सामान्य के लिये खुली रहेगी।

प्रात:काल में हरिकथा व मीलाद का गायन

      गान महर्षि तानसेन की स्मृति में आयोजित होने वाले""तानसेन समारोह'' के अपने अलग ही रंग हैं । समारोह के शुभारंभ दिवस को प्रात: काल में तानसेन की समाधि पर सामाजिक समरसता के सजीव दर्शन होते हैं । इस बार भी 16 दिसम्बर को प्रात: काल 9.30 बजे तानसेन की समाधि पर पारंपरिक रूप से हरिकथा व मीलाद का गायन होगा।

प्रथम संगीत सभा 16 दिसम्बर को

      इस वर्ष के तानसेन समारोह की प्रथम संगीत सभा 16 दिसम्बर को सायंकाल आयोजित होगी। पहली संगीत सभा में तानसेन अलंकरण से विभूषित होने जा रहे पं. लक्ष्मण कृष्णराव पण्डित का गायन एवं पं. डालचंद शर्मा का पखावज वादन प्रमुख आकर्षण होंगे। इस सभा में श्री व्यंकटेश कुमार धारवाड़ का गायन भी होगा। पहली सभा का आगाज शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर द्वारा प्रस्तुत ध्रुपद गायन से होगा।

द्वितीय सभा (प्रात:) 17 दिसम्बर

  • शंकर गांधर्व संगीत महाविद्यालय के ध्रुपद गायन के पश्चात सुश्री शास्वती बागची कोलकता का गायन, श्री शरदचंद श्रीवास्तव नई दिल्ली का वायोलिन वादन, सुश्री मंजरी आलेगांवकर पुणे का गायन एवं मलिक बंधु नई दिल्ली का ध्रुपद गायन होगा ।

तृतीय सभा (सायंकाल) 17 दिसम्बर

--3

 
  • इस सभा का मुख्य आकर्षण उस्ताद अमजद अली खाँ का सरोद वादन होगा। सभा के अंत में इनकी प्रस्तुति होगी। सभा का आगाज भारतीय संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व आचार्यों के ध्रुपद गायन से से होगा। इस सभा में विश्व संगीत के तहत मारग्रेट हर्मेंट बैल्जियम की प्रस्तुति भी आकर्षण का केन्द्र होगी। इसके बाद वायोलिन एवं बांसुरी की जुगलबंदी से कला रसिक बावस्ता होंगे। यह जुगलबंदी श्री अतुल उपाध्याय पुणे वायोलिन और श्री संतोष पंत मुम्बई बांसुरी वादन के मध्य होगी। इस सभा में श्री विशाल जैन इलाहबाद का ध्रुपद गायन होगा।

चतुर्थ सभा (प्रात:) 18 दिसम्बर

  • ध्रुपद केन्द्र ग्वालियर के ध्रुपद गायन से यह सभा शुरू होगी। इसके बाद विश्व संगीत के तहत सुश्री एनी हॉयत नार्वे की प्रस्तुति होगी। इस सभा में सुश्री मधुप मुदगल नई दिल्ली का गायन श्री सुवीर मिश्र मुम्बई का रूद्रवीणा वादन और श्री सुहास व्यास पुणे का गायन होगा।

पंचम सभा (

Share This News :