Home > अपना शहर ,slider news,
विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने जारी की आठ उम्मीदवारों की सूची

भोपाल। à¤®à¤§à¥‍य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। आज बहुजन समाज पार्टी ने सात सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवार भी घोषित कर दिए।

बसपा ने जौरा से सोनाराम कुशवाह और मुरैना से रामप्रकाश राजौरिया को उम्‍मीदवार बनाया है जबकि अंबाह से भानुप्रताप सिंह और मेहगांव से योगेेश नरवरिया काे टिकट दिया गया है। पार्टी ने जसवंट पटवारी को गोहद से और संतोष गौड़ को डबरा से प्रत्‍याशी बनाया है। कैलाश कुशवाह को पोहरी से और राजेंद्र जाटव को करैरा से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तावित उपचुनाव की तैयारियां चुनाव आयोग ने तेज कर दी हैं। सभी निर्वाचन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा चुनाव संचालन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह 31 अगस्त तक चलेगा।

 

 

इसमें नामांकन प्रक्रिया से लेकर अन्य सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कोरोनाकाल के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देशों से निर्वाचन अधिकारियों को अवगत भी कराया जाएगा। गुरुवार को प्रशिक्षण नहीं होगा।

Share This News :