Home > अपना शहर ,slider news,
अंदर सिंधिया पढ़ रहे थे बीजेपी के कसीदे, बाहर कांग्रेसी बैठे थे धरने पर

पिछले दो दिन से बीजेपी सरकार ग्वालियर में डेरा डाले हुए. शिवराज सरकार ने उपचुनाव को लेकर कमर कस ली है और ग्वालियर-चंबल संभाग से प्रचार का आगाज कर दिया है. बीजेपी ने यहां से सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम चलाया जिसमें अब तक 10 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

इस कार्यक्रम में जहां सिंधिया कांग्रेस, कमलनाथ पर निशाना साध रहे थे और बीजेपी के कसीदे पढ़ थे तो वहीं दूसरी ओर सिंधिया के पुराने साथी और कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर कोरोना नियमों की धज्जिया उड़ाने के खिलाफ धरने पर बैठे थे. धरने पर बैठे पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि सिंधिया के गुलाम ही बीजेपी जॉइन कर रहे हैं.कांग्रेस ने कल से ही बीजेपी के सदस्यता अभियान के खिलाफ धरना दिया था जो आज भी जारी रहा. दूसरे दिन महारानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर धरने पर बैठे मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए. 

Share This News :