Home > अपना शहर ,slider news,
सिंधिया की मौजूदगी में अंचल से बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगें ,कांग्रेस में खलबली

 

ग्वालियर.कमल नाथ सरकार गिराने व कांग्रेस से त्याग पत्र देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 माह के अंतराल के बाद 3 दिन के प्रवास पर 22 अगस्त को अपने घर आ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी उनके साथ आना तय है। अभी सीएम व अन्य नेताओं के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है। सिंधिया आगमन से कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

ग्वालियर-चंबल अंचल के 50 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस बात के संकेत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी दिए हैं। कोरोना संक्रमण के बीच सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा विधानसभावार तय की गई है। दूसरी तरफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा ने इंदौर की तरह सिंधिया आगमन पर विरोध प्रदर्शन करने से इंकार किया है, लेकिन कांग्रेस के प्रमुख नेता डैमेज कंट्रोल करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

 

 

कांग्रेस नेतृत्व से अपमानित कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होगा- सिंधिया के नगर आगमन की कमान उनके नजदीकी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संभाल ली है। प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे के कारण बनी थी, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने सिंधिया के साथ ही यहां के कार्यकर्ताओं का भी अपमान किया है। इसी कारण कमल नाथ सरकार गिरी और प्रदेश में शिवराज सरकार बन गई।

बीजेपी का यह कार्यक्रम प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने जारी किया है.

 22 अगस्त -प्रातः 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगें।

प्रातः9ः45 मिनिट पर 6 माह के लंबे अंतराल के ग्वालियर एयरपोर्ट पर आएंगें।

प्रातः1030 बजे- मनोरंजनालय भवन (हजीरा) में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगें।

प्रातः 11ः45 बजे- फिजीकल सभागार में ग्वालियर विधानसभा ग्रामीण, दक्षिण, व पूर्व के कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराएंगें।

दोपहर 1 बजे से 2ः00 बजे तक समय आरक्षित रखा है।

दोपहर 2ः15 बजे वीनस मेरिज हॉल विक्की फैक्ट्री (विधानसभा करैरा व पौहरी)

शाम 4ः30 बजे- कंवेशन हाल मेला ग्राउंड में ( विधानसभा शिवपुरी, कोलरस व पिछोर)

शाम 4ः30 बजे - वीनस मेरिज हॉल झांसी रोड पहुंचेंगे। (विधानसभा डबरा व भितरवार)

शाम 6बजे से 7ः30 बजे के मध्य गुना लोकसभा के सांसद, विधायक भाजपा जिलाध्यक्षव प्रत्याशियों के साथ संगठन की बैठक करेंगें। (अभी स्थान तय नहीं)

शाम 7ः30 बजे से 9ः00 बजे के बीच ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद,विधायक व जिलाध्यक्षों से चर्चा करेंगें। (पहले दिन सिंधिया 11 घंटे लोगों के बीच रहेंगें। उसके बाद रात्रि विश्राम महल में करेंगें।

23 अगस्त. भाजपा सदस्यता ग्रहण मुरैना लोकसभा-

प्रातः10ः30 बजे -कंवेशन हाल मैला ग्राउंड में (विधानसभा मुरैना)

प्रातः 11ः45 सभागार फिजीकल कॉलेज ( विधानसभा सुमावली )

 

दोपहर 2ः15 बजे वीनस मैरिज हॉल विक्की फैक्ट्री (विधानसभा अंबाह)

शाम- 3ः15 बजे कंवेशन हाल मेला ग्राउंड (विधासभा दिमनी)

शाम - 4ः45 मिनिट वीनस मेरिज हाल (विधानसभा जौरा)

शाम 6 से 7ः30बजे के बीच मुरैना सांसद, विधायकों व जिलाध्यक्षों से चर्चा

24 अगस्त . लोकसभा क्षेत्र भिंड-मुरैना

प्रातः 1030 बजे - कंवेशन हाल मेला ग्राउंड(विधानसभा गोहद)

प्रातः 11ः45 मिनिट- सभागार फिजीकल कॉलेज (विधानसभा मेहगांव)

 

दोपहर 1 बजे - वीनस मेरिज हाल(विधानसभा सबलगढ़, श्योपुर, व विजयपुर)

दोपहर 3ः15 बजे कंवेशन हाल मेला ग्राउंड (विधानसभा अटेर, भिंड,लहार)

शाम 4ः30 बजे सभागार फिजीकल कॉलेज (विधानसभा भांडेर, सेवढ़ा व दतिया)

शाम 6 बजे दिल्ली जाने के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगें।

 
 

Share This News :