Home > अपना शहर ,
फुटबाॅल दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

फुटबाॅल दुनिया भर में लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा खेले जाना वाला खेल है। इसमें शरीर व दिमाग दोनों स्वस्थ्य होते हैं। प्रत्येक युवा को यह खेल खेलना चाहिए। नगर निगम ग्वालियर द्वारा खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं तथा प्रतिवर्ष अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज से नगर निगम द्वारा आयोजित की जा रही 8वीं अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल प्रभारी श्री सतीश बोहरे ने की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, पार्षद श्री पुरषोत्तम टमोटिया, श्री कमल माखीजानी, श्री शिववीर ंिसह भदौरिया, पूर्व पार्षद श्री मेहताब ंिसह सहित श्री जीतेन्द्र यादव, श्री भूपेन्द्र कुशवाह सहित बडी संख्या में खिलाडी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही अखिल भारतीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा एवं जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष श्री शिववीर सिंह भदौरिया ने किया। स्वागत भाषण श्री बोहरे ने देते हुए नगर निगम के खेल आयोजनों के बारे में जानकारी दी। महापौर जी एवं अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व शुभकामनाएं प्रदान कर मैच का शुभारंभ कराया।
उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्वालियर की मेजबानी में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2016 तक आयोजित की जा रही है। देश के इस प्रतिष्ठित एवं ग्रेड वन प्रतियोगिता में पूर्व की भांति इस वर्ष भी नामीगिरमी टीमें हिस्सा ले रहीं है। मैच में मप्र फुटबाॅल संघ के एम्पायर टीमों के निर्णय करेगें। कार्यक्रम का संचालन अयोध्याशरण शर्मा एवं आभार प्रर्दशन खेल अधिकारी श्री वर्मा ने किया।
उद्घाटन मैच जीतकर टीएफए रतलाम अगले दौर में
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच प्रातः 11.30 बजे एनसीआर झांसी एवं टीएफए रतलाम के बीच खेला गया जिसमें मैच के दौरान दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर बराबरी पर मैच खडा किया फिर ट्राइबेकर में टीएफए रतलाम ने 2-0 से बढत बनाकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में एमपी फुटबाॅल अकादमी एवं डीएफए ग्वालियर के बीच काफी संघर्ष के बाद भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी तथा फिर फर ट्राइबेकर में डीएफए ग्वालियर ने 2-0 से बढत बनाकर अगले दौर में प्रवेश किया।
आज के मैच
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के दौरान 13 दिसंबर को तीन मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच प्रातः 11.00 बजे सहारा लखनउ एवं कामाख्या बक्सर बिहार बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच दोपहर 1 बजे डीएफए ग्वालियर एव ंबीएफएमसी झारखंड एवं तीसरा मैच दोपहर 3 बजे डायमंड क्लब बालाघाट एवं रब्बानी क्लब नागपुर के बीच खेला जाएगा।

  

Share This News :