Home > अपना शहर ,
अवकाश के दिन भी 3 स्कूलों के बच्चों ने उत्साह से लिया स्वच्छता जागरुकता अभियान में भाग

स्वच्छता को हम अपनी आदत बना लें तभी हमारा आने वाला कल सही होगा तथा ग्वालियर स्वच्छ होगा तो ही ग्वालियर की शान बढेगी। उक्ताशय के विचार आज नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरुकता अभियान में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की। कार्यक्रम में क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे, क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, प्राचार्य श्री श्याम सुन्दर बोहरे, श्री मुसलगांवकर, श्री कृष्ण, श्री के के शुक्ला सहित बडी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
नगर निगम के स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत आज लक्ष्मीबाई स्मारक उच्चतर विद्यालय, लोकमान्य विद्यालय एवं सुप्रीम चिल्ड्रन स्कूल ने संयुक्त रुप से लक्ष्मी बाई विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया तथा सभी बच्चों ने एक साथ स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली।
स्वच्छता रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने नई सडक क्षेत्र में रैली निकालकर दुकानदारों को समझाइश दी तथा दुकानों के बाहर डस्टबीन लगाने का आग्रह किया। वहीं तीनों विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया जिसमें बच्चों को कैप व बैच लगाकर सम्मानित किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
गोष्ठी में लिया अनेक बच्चों ने भाग
कार्यक्रम के दौरान स्वचछता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों स्कूलों के बच्चों के बच्चें ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सुहानी अग्रवाल ने प्राप्त किया। जिसे महापौर जी द्वारा शील्ड प्रदान की गई। गोष्ठी में निम्न बच्चों ने भाग लिया। स्नेहा बंसल, निमिषा सक्सैना, कुन्ती शाक्य, नेहा माहौर, दीपाली कोरी, सुहानी अग्रवाल, कपिश बोहरे, आर्शी बेग, कंगना अग्रवाल ने भाग लिया। स्वागत गीत आर्शी वेग एवं प्रियंका श्रीवास ने गाया।
स्वच्छता अभियान में बच्चों को बनाया स्वच्छता दूत
स्वच्छता अभियान के दौरान स्नेहा बंसल, निमिषा सक्सैना, कुन्ती शाक्य, नेहा माहौर, दीपाली कोरी, सुहानी अग्रवाल, जोया खान, कपिश बोहरे, आर्शी बेग, अंकित कुशवाह, निखि बंसल, राहुल कुशवाह, मुकेश जाटव, प्रियंका श्रीवास, लोकेन्द्र यादव, आशु चैरसिया, राजा माहौर, लोकेश पाल एवं बृजेश पाल को स्वच्छता दूत बनाया गया।
स्वच्छता रैली की प्रमुख बातें
1.स्वच्छता रैली के दौरान बच्चों ने दुकानदारों को कचरा न फैलाने की समझाइश दी।
2. बच्चों ने नारे लगाए कि कचरा होगा कूडेदान में नहीं दिखेगा सामने, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, ग्वालियर बनेगा नम्बर 1, स्वच्छता मंे ईश्वर का वास।
3.स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता दूत बनाए गए बच्चों ने शपथ ली िकवह रैलियां निकाल कर छोटी छोटी काॅलोनियों में भी जाएंगे तथा नागरिकों को कचरा न फैलाने की समझाइश देगें।

    

Share This News :