Home > अपना शहर ,slider news,
राज्यपाल टंडन से मिले मुख्यमंत्री चौहान

राज्यपाल श्री टंडन को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि जीवन शक्ति योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य प्रदेश की शहरी महिलाओं को कोरोना प्रकोप काल में घर बैठे रोजगार उपलब्‍ध कराना है I उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को शहरी महिलाओं से चर्चा की थी I उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप योजना बनाई गई है। महिलाओ का योजना को व्यापक समर्थन मिला हैI शुभारंभ के प्रथम घंटे में ही 463 महिलाओं ने योजना में पंजीयन करा लिया।

श्री चौहान ने बताया कि योजना के पंजीयन की अत्‍यन्‍त सरल व्‍यवस्‍था की गई है, à¤ªà¤‚जीयन फोन पर भी कराया जा सकता है। सभी महिलाओं को केन्‍द्रीकृत कम्‍प्‍यूटर द्वारा 200 मास्‍क प्रति महिला बनाने का आदेश सीधे प्रदान किया जाता है। बनाये गये मास्‍क की प्राप्ति की अत्‍यंत सरल व्‍यवस्‍था नगरीय निकाय स्‍तर पर बनाई गई है। मास्‍क प्राप्‍त होते ही प्रति मास्‍क ग्यारह रूपए की दर से तत्‍काल महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी जाती है। श्री चौहान ने बताया कि अभी तक लगभग 6 लाख 20 हज़ार  à¤®à¤¾à¤¸à¥‍क बनकर प्राप्‍त हो चुके हैं। कुल 3148 महिलाओं के खाते में 66 लाख रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। अब तक 2 लाख मास्‍क विक्रय भी किए जा à¤šà¥à¤•े à¤¹à¥ˆà¥¤

Share This News :