Home > अपना शहर ,slider news,
लोकप्रियता के शिखर पर नरोत्तम , ऐसे बढ़ी फैन फॉलोइंग

मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का नाम भाजपा के कद्दावर नेताओं में आता है , यह भाजपा के वरिष्ठ व साफ-सीधी छवि वाले नेता हैं । जब भी प्रदेश भाजपा पर कोई संकट आया है तो नरोत्तम मिश्रा ने अपनी चतुराई व सूझबूझ के ज़रिए उस संकट से निदान भी दिलाया है इसलिए नरोत्तम भाजपा के लिए संकटमोचक भी है। यही नहीं ऐसा माना जाता है कि पार्टी अब नरोत्तम का कद अच्छा खासा बढ़ गया है , राज्य के साथ साथ केंद्र में भी नरोत्तम की पकड़ बनती जा रही है। अपनी सादगी , व तीखे तेवरों से नरोत्तम विपक्ष की हर वक़्त नींद उड़ाए रखते है । जनता के बीच रहकर जनसेवा करने वाले नरोत्तम को भी जनता का बहुत प्यार मिलता है , उनके समर्थक सामने हो या सोशल मीडिया पर " जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है" जैसे कई नारे लगाने में कभी पीछे नही हटते। उनकी लोकप्रियता रोज़ बढ़ती जा रही है।

यहाँ बता दें कि नरोत्तम मिश्रा कुछ दिन पहले ही राज्य गृह, स्वास्थ्य , व परिवार कल्याण मंत्री भी बनाया गया है।

 

-विनय शर्मा 

Share This News :