Home > अपना शहर ,slider news,
कांग्रेस नेता अशोक शर्मा गरीबों की मदद के लिये पहुंचे खाधान्न दुकानों पर

ग्वालियर (विनय शर्मा) :कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक शर्मा तमाम कांग्रेस नेताओं को साथ लेकर ग्वालियर बिधानसभा  की कई वार्डों में सरकारी खाधान्न की दुकानों पर पहुंचे और राशन वितरण में गरीवों की मदद की । श्री शर्मा ने बताया कि राशन बितरण में गरीवों के साथ अन्याय न हो इसलिये ज्यादा से ज्यादा दुकानों पर हम पहुंचे हैं ।राशनकार्ड में समग्र आईडी अंकित न होने पर  गरीवों को लौटाया जा रहा था, जिसका हमने बिरोध किया और खाद्द सामग्री दिलबाई । हमारी टीम ने सोसल डिस्टेंस का भी पूरी तरह पालन किया । उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गरीवों की मदद के लिये खड़ा है ।

Share This News :