Home > अपना शहर ,
श्री पवैया आज अधिकारियों के साथ तानसेन समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे

देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित तानसेन संगीत समारोह का आयोजन 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक किया जायोगा। इस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिये की जा रही तैयारियों का जायजा 12 दिसम्बर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया द्वारा लिया जायेगा।

      श्री पवैया 12 दिसम्बर को अपरान्ह 4 बजे गाँधी रोड़ सर्किट हाउस से तानसेन संगीत समारोह आयोजन समिति और वरिष्‍ट प्रशासनिक अधिकारियों, संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला, प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी सहित अन्य शासकीय अमले के साथ आयोजन स्‍थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

      श्री पवैया मुख्य समारोह स्थल मोहम्मद गौस का मकबरा, ग्वालियर किला स्थित गूजरी महल तथा उनकी पहल पर प्रथम बार हजीरा चौराहे पर आयोजित किए जा रहे पूर्वरंग कार्यक्रम स्थल का भी अवलोकन करेंगे।

Share This News :