Home > अपना शहर ,
ग्वालियर नगर निगम को अधोसंरचना विकास के लिये दिये 30 करोड़ रुपये नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने स्वीकृत की राशि

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर नगर निगम को अधोसंरचना विकास के लिये 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इस राशि से ग्वालियर नगरीय क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ ही सड़कों पर पानी भराव रोकने के लिये उचित निकासी करने और अन्य नागरिक सुविधाओं का निर्माण किया जायेगा।

श्रीमती माया सिंह ने निर्देश दिये हैं कि राशि का सदुपयोग होने के साथ ही अधोसंरचना कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाये।

Share This News :