Home > अपना शहर ,
“खेलो इंडिया” योजना के तहत 10 खेलों की प्रतियोगितायें 15 दिसम्बर को खिलाड़ियों का पंजीयन प्रारंभ

खिलाड़ियों को खेलों के लिये प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की नवीन योजना “खेलो इंडिया” के अंतर्गत संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। ग्वालियर के कै. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू में 15 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से 10 खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।

      जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर श्री रामाराव नागले ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में 14 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से कम में होंगीं। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसम्बर 2016 की स्थिति में की जायेगी। योग्य एवं इच्छुक बालक-बालिका खिलाड़ी कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

      उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में जिन खेलों की प्रतिस्पर्धायें आयोजित की जायेंगी। उनमें एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बास्केट बॉल तथा कुश्ती खेल शामिल हैं।

Share This News :