Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री ने किया वार्ड 29 में करोडों के विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र ंिसह तोमर द्वारा गत दिवस वार्ड 29 में 3 करोड 74 हजार रुपए के विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं 71 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रामबेटी मेहताब ंिसह कंसाना, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड 29 स्थित कर्मचारी आवास विकास काॅलोनी महलगांव में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व पार्षद श्री मेहताब ंिसह कंसाना द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद जी द्वारा बताया गया कि वार्ड में 3 करोड 74 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं जिनका आज अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया जा रहा है तथा वार्ड में लगभग 71 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिलेगीं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने सभी नागरिकों से ग्वालियर शहर को स्वच्छ ग्वालियर, स्मार्ट ग्वालियर बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। वहीं इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती मायांिसह ने कहा कि पूरे शहर में विकास कार्य हो रहे हैं तथा विकास का यह क्रम लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

Share This News :