Home > अपना शहर ,
8वीं अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 12 से 18 दिसंबर 2016 तक

नगर निगम ग्वालियर की मेजबानी में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 12 दिसंबर से18 दिसंबर 2016 तक जीवाजी विश्वविद्यालय फुटबाॅल मैदान पर आयोजित की जा रही है। देश के इस प्रतिष्ठित एवं ग्रेड वन प्रतियोगिता में पूर्व की भांति इस वर्ष भी नामीगिरमी टीमें हिस्सा ले रहीं है। जब से अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व संभाला है तब से 8वीं बार प्रतियोगिता लगातार आयोजित की जा रही है। यह जानकारी महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने दी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सतीश बोहरे, श्री धर्मेन्द्र राणा, खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगता की जानकारी महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख रुपए एवं उप विजेता को 51 हजार रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों ही टीमों को खिलाडियों को व्यक्तिगत रुप से पुरस्कृत किया जावेगा। दिनांक 12 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया ंिसह के मुख्य अतिथ्यि में 12 दिसंबर को प्रातः 11 बजे होगा। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें। इसके साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रुप में सभापति श्री राकेश माहौर, एमआईसी सदस्य श्री सतीश बोहरे उपस्थित रहेगें।
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के आवास की व्यवस्था रेलवे हाकी स्टेडियम एवं गालव रेस्ट हाउस में की गई। प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु मध्य प्रदेश फुटबाॅल संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर के एम्पायर नियुक्ति किए गए हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में एमपी इलेवन जबलपुर, जोसको फुटबाॅल क्लब केरला, आर वी इलेवन हैदराबाद, बीड अकेडमी महाराष्ट्र, सहारा फुटबाॅल क्लब लखनउ, युनिक फुटबाल क्लब पूना, माॅ कामख्या क्लब बक्सर विहार, देवेन्द्र मांझी डायमंड फुटबाॅल क्लब बालाघाट, एमपी फुटबाॅल अकेडमी भोपाल, एनसीआर झांसी, जम्मू एन्ड कश्मीर, डीएफए रतलाम, डीएफए ग्वालियर, एनएनआईपीई ग्वालियर आदि शामिल हैं। सभी मैच नाॅक आउट आधार पर खेले जाएंगे।
उद्घाटन मैच एनसीआर झांसी एवं डीएफए रतलाम के बीच
अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्ण कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच प्रातः 11.30 बजे एनसीआर एवं डीएफए रतलाम के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मैच एमपी फुटबाॅल अकादमी एवं डीएफए ग्वालियर के बीच दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।

Share This News :