Home > अपना शहर ,slider news,
सरकार जाते ही दिग्विजय सिंह का विरोध तेज

 à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। विधानसभा की रिक्त हुईं 24 सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इनमें अजा-जजा वोट बैंक का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं ने फूलसिंह बरैया के पक्ष में हाईकमान को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मप्र के राज्यसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी फूलसिंह बरैया को प्राथमिकता क्रम में पहले नंबर पर रखकर उन्हें राज्यसभा में भेजने की मांग की है।

पत्र में नेताओं ने दलील दी है कि बरैया के राज्यसभा में जाने से कांग्रेस को उपचुनाव में अजा-जजा वोट बैंक का लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ सरकार गिरने के बाद कमल नाथ समर्थक कांग्रेस नेताओं तथा दिग्विजय से नाखुश नेताओं के भी विरोधी स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं। 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में मप्र से कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया प्रत्याशी हैं। इनमें पहले और दूसरे नंबर के उम्मीदवार तय करने को लेकर हाईकमान से मांग की गई है। कमल नाथ सरकार और दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे कुछ नेताओं सहित प्रदेश के कुछ अन्य प्रमुख नेताओं ने हाईकमान को पत्र लिखा है।इसमें बरैया को राज्यसभा में भेजने से उपचुनाव में पार्टी को होने वाले फायदे गिनाए हैं। बरैया की ग्वालियर-चंबल संभाग में अजा-जजा वोट बैंक पर पकड़ बताते हुए नेताओं ने उपचुनाव में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।

Share This News :