Home > अपना शहर ,slider news,
विश्व महिला दिवस पर जेसीआई ग्वालियर देगा सेंट्रल जेल ग्वालियर की महिला कैदियों को सौगात

ग्वालियर। इस बार 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेट विंग द्वारा सेंट्रल जेल की महिला कैदियों के लिए विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष जेसी अजीत गुप्ता एवम जेसीरेट विंग चैयरपर्सन रानू गुप्ता ने बताया कि जेसीआई ग्वालियर टीम ने कुछ दिनों पहले सेंट्रल जेल में वहां के उप जेल निरीक्षक प्रभात कुमार के साथ विजिट किया था।
वहाँ पर 200 से ज्यादा महिला कैदी हैं एवम 6 साल से कम उम्र के लगभग 25 बच्चे भी है। जिनमे से कई बच्चो का जन्म ही वही हुआ है। संस्था का उद्देश्य उन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का है जिसमें उन बच्चों के सर्वांगीण विकास से सम्बंधित कार्य योजना तैयार की गई है जिसमें उन बच्चों की पढ़ाई लिखाई का सामान और उनकी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ ही वहाँ पर काम कर रही महिला स्टाफ को सैलूट टू साइलेंट वर्कर सम्मान भी किया जाएगा। सेंट्रल जेल में महिला कैदी रोजाना भजन कीर्तन भी करती है जिसमें सालभर पड़ने वाले तीज त्योहार के आयोजन जो कि अभी तक खुले आसमान के नीचे मैदान में ही किया जाता है।
जेसीआई ग्वालियर द्वारा परमानेंट प्रोजेक्ट के रूप में लगभग 1200 वर्गफुट का टिन शेड का बनाकर वहाँ उन्हें महिला दिवस पर उनके सभी कार्यक्रमो के लिए भेट किया जाएगा। उस टीनशेड के निर्माण का काम पिछले कुछ दिनों से वहाँ चल रहा था जो बनकर तैयार हो चुका है इस टीनशेड को तैयार कराने के लिए लगभग 2 लाख रुपये से ज्यादा जेसीआई ग्वालियर खर्च किया गया है एवम उक्त टीनशेड को विश्व महिला दिवस के अवसर उसका लोकार्पण कर वहाँ की महिला बंदियों के लिए प्रदान किया जाएगा।

Share This News :