Home > अपना शहर ,
शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने का दायित्व हम सबका: श्रीमती मायासिंह

अतिथियों ने विषेष सफाई दस्ता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है तथा शहर के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि हम अपने शहर को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता में देश में अपने शहर ग्वालियर को नम्बर 1 बनाएं। इसके साथ ही अब नगर निगम के सफाई स्टाफ में 939 सफाई संरक्षक और जुड गए हैं तो अब शहर का कोई मोहल्ला या गली स्वच्छता के बगैर नहीं रहनी चाहिए। उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया ंिसह ने आज फूलबाग मैदान में नगर निगम द्वारा तत्काल सफाई व्यवस्था के लिए विधानसभावार गठित चारों विशेष सफाई दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर, स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता, एमआईसी सदस्य श्री सतीश बोहरे, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री केशव ंिसह, श्री खेमचंद गुरवानी, लेखा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित, श्री जगत ंिसह कौरव, वरिष्ठ पार्षद श्री मनोज तोमर, श्री ओमप्रकाश शेखावत, निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी सहित सभी एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा आज से शहर में सूचना मिलने पर तत्काल सफाई करानें के लिए विधानसभावार गठित विशेष सफाई दस्ते प्रारंभ किये गये हैं। जिसके तहत चारों विधानसभा क्षेत्र के सफाई दस्ते को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर शहर की सुदृण सफाई व्यव्स्था के लिए विभिन्न बीटों में अस्थाई रुप से नियुक्त नवीन 939 सफाई संरक्षकों को स्वचछता जैकेट एवं स्वच्छता सामाग्री का वितरण कर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया ंिसह ने कहा कि आगमी जनवरी 2017 में देश के 500 शहरों के बीच स्वच्छता सर्वे होना है; इस सर्वे में केन्द्र सरकार के दल द्वारा सभी शहरों में भ्रमण कर एवं स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर तथा शहर में स्वच्छता के संसाधनों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगें जिसके पश्चात शहरों की स्वच्छता रैंकिंग घोषित की जाएगी। इस सर्वे में हमें अपने शहर को नम्बर वन बनाने के लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को सक्रिय सहभागिता निभानी होगी। इसके साथ ही शहर में सभी नागरिकों की यह भी जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करें तथा सभी अपने यहां शौचालय बनवाकर शौचालय में ही शौच के लिए जाएं।
इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि शहर में बेहतर एवं त्वरित सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित सफाई कराने वाले विशेष सफाई दस्ते का गठन विधानसभावार किया गया है जो कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पंहुचकर सफाई करेंगे। इसके साथ ही निगम द्वारा शहर के अधिकांश वार्डों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य भी पूर्ण कर वार्डाें को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है, अब यह जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की ही है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए, जिससे हमारे शहर को स्वच्छ बनाने में हमें सहयोग मिल सके। इसके साथ ही महापौर जी ने कार्यशाला प्रभारी एवं सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि शहर में जहां भी कचरा वाहन जाता है उन वाहनों के पूरे रुट एवं आने जाने के समय की जानकारी संबंधित क्षेत्र में लिखी हो जिससे क्षेत्र के नागरिकों को भी गाडी के बारे में जानकारी हो। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने किया। इस अवसर पर बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

      

 

Share This News :