Home > अपना शहर ,slider news,
अनय द्विवेदी का तबादला आदेश निरस्त ,कई अफसरों के तबादले

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को दिल्ली जाने से पहले तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसमें संदीप यादव को आयुक्त मंडी बोर्ड बनाया गया है। यादव की जगह फिलहाल किसी को पदस्थ न करते हुए अपर विकास आयुक्त उमाकांत उमराव को अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, मैदानी पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनीष सिंह को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया है। सूत्रों का कहना है कि बड़ा प्रशासनिक फेरबदल दो-तीन दिन में हो सकता है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है। मनीष सिंह की जगह नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उपसचिव पद पर अभी किसी अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है।

उधर, दो नवंबर 2019 को मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक सह आयुक्त बनाए गए अनय द्विवेदी का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। वे अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर ही रहेंगे। मंडी आयुक्त का पद अशोक कुमार वर्मा के एक जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त होने के बाद से ही खाली था। इसी दौरान मंडी बोर्ड द्वारा बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किए जाने का मामला भी सामने आया था।

Share This News :