Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
निकाय चुनाव से पहले जिला योजना समितियों में कांग्रेस नेताओं की नियुक्तियां

 à¤•मलनाथ सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए जमावट शुरू कर दी है। जिला योजना समिति अधिनियम में संशोधन के बाद कांग्रेस नेताओं की तैनाती का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चरण में 18 जिलों में पूर्व सांसद-विधायक और संगठन पदाधिकारियों को जगह दी गई है। भोपाल जिला योजना समिति में अशासकीय सदस्य के तौर पर महेंद्र सिंह चौहान और नरेश ज्ञानचंदानी को नियुक्त किया है। वहीं, बालाघाट में पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत को सदस्य बनाया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही अन्य जिला योजना समितियों में भी नियुक्तियां होंगी।

सूत्रों के मुताबिक संगठन से सलाह करने के बाद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने 18 जिलों की जिला योजना समितियों में अशासकीय सदस्यों की नियुक्तियां की है। इसमें नेताओं के बीच तालमेल बैठाने की भरपूर कोशिश की गई है। जबलपुर में सांसद विवेक कृष्ण तनखा के समर्थक जगत बहादुर सिंह और नरसिंहपुर में मैथलीशरण तिवारी को जगह दी है।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समर्थक और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थक नरेश ज्ञानचंदानी को भोपाल, पूर्व संगठन महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के पुत्र गौरव द्विवेदी को छतरपुर, पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक महेंद्र सिंह यादव और निशंक कुमार जैन को विदिशा की समिति का सदस्य बनाया है।सूत्रों के मुताबिक बीती कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों के साथ अनौपचारिक चर्चा में उन्हें निर्देश दिए थे कि विभिन्न् समितियों में नियुक्तियां की जाएं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को युवा शक्ति संगठन और कृषि विभाग को कृषक सदस्यों की बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करनी हैं लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है। इसी तरह जिला योजना समितियों में भी नियुक्तियां शुरू नहीं हो पा रही थी।सूत्रों का कहना है कि विधायक और संगठन पदाधिकारी लगातार यह आपत्ति उठा रहे थे कि सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। एक साल बीतने के बाद भी समितियों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की जा रही है। वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में जिस तरह से प्रशासकों की नियुक्तियां हो रही थीं, उस पर भी आपत्ति जताई थी।

किसे कहां दी नियुक्ति

 

जिला- सदस्य

 

जबलपुर- जगत बहादुर सिंह, सौरभ शर्मा

 

बालाघाट- विश्वेश्वर भगत, संभीर सुलाखे

 

छतरपुर- गौरव द्विवेदी

 

रतलाम- राजेश भरावा , विनोद मिश्रा

 

शहडोल- आजाद बहादुर सिंह, बलजीत सिंह खनुजा

 

ग्वालियर- मोहन सिंह राठौर, à¤¦à¥‡à¤µà¥‡à¤‚द्र  शर्मा

 

विदिशा-महेंद्र सिंह यादव, निशंक कुमार जैन

 

उज्जैन- कमल पटेल, महेश सोनी

टीकमगढ़- विकास यादव, अनुज कुमार बरदिया

 

भोपाल- नरेश ज्ञानचंदानी, महेंद्र सिंह चौहान

 

नरसिंहपुर- मैथलीशरण तिवारी

 

सतना- कल्पना वर्मा, यादवेंद्र सिंह

 

रीवा- गुरमीत सिंह, त्रियुगी नारायण शुक्ला

 

दमोह- अजय टंडन

 

अनूपपुर- जयप्रकाश अग्रवाल

 

बैतूल- सुनील शर्मा, पंजाबराव कावडकर

 

शाजापुर- योगेंद्र सिंह

 

मंदसौर- नंदकृष्ण पाटिल, परशुराम सिसोदिया

 

 

 

Share This News :