Home > अपना शहर ,slider news,
वसंत पंचमी पर 14 साल बाद सुखमय दांपत्य का सर्वार्थसिद्धि योग

 à¤µà¤¸à¤‚त पंचमी पर 14 साल बाद सुखमय दांपत्य जीवन का सर्वार्थसिद्धि योग आ रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त में साढ़े आठ रेखा के श्रेष्ठ लग्न हैं। गोधूलि बेला व मध्यरात्रि में पूजा के लग्न भी शुभ बताए जा रहे हैं। ऐसे में सुबह से रात्रि तक विवाह होंगे। गृह प्रवेश, गृह आरंभ, नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ, सोने चांदी की खरीदी के लिए भी दिन श्रेष्ठ है। ज्योतिषाचार्य  के अनुसार नक्षत्र मेखला की गणना से माघ मास के शुक्ल पक्ष की वसंत पंचमी 30 जनवरी को गुरुवार के दिन उत्तरा भाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र की साक्षी में आ रही है। साथ ही सिद्ध योग व मीन राशि के चंद्रमा की साक्षी भी रहेगी। गुरुवार के दिन रेवती नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण होगा।

रेवती को पंचक का पांचवां नक्षत्र कहा जाता है। यह नक्षत्र अगर शुक्ल पक्षीय होकर शुभ पर्वकाल से युक्त हो, तो इसका पांच गुना शुभफल प्राप्त होता है। पंचागीय गणना की यह श्रेष्ठ स्थिति वसंत पचंमी पर किए गए मांगलिक कार्यों का कई गुना श्रेष्ठ फल प्रदान करेगी।सुखद दांपत्य जीवन के लिए इस दिन विवाह करना श्रेष्ठ है। गृह प्रवेश, गृह आरंभ, नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ, औद्योगिक इकाई की स्थापना, सोने चांदी की खरीदी, निवेश आदि के लिए भी यह दिन अतिशुभ है।

Share This News :