Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश को भण्डारण हब बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री कमल नाथ

विप्रो लिमिटेड के सीईओ अबीदाली नीमचवाला ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी सेवा इकाइयों और पार्क स्थापित करने की नई संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने श्री कमल नाथ के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएँ बनी हैं। इंटर कॉन्टिनेटल होट्ल्स ग्रुप (आईएचजी) के अध्यक्ष श्री पेट्रिक सिस्सकाऊ और सीईओ श्री केतवार ने प्रदेश में स्वागत उद्योग की संभावनाएँ रेखांकित करते हुए निवेश की इच्छा जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन-स्थलों पर विश्व-स्तरीय रिजार्ट स्थापित करने, वन्य-जीव पर्यटन और हेरिटेज होटल्स के निर्माण में निवेश करने के संबंध में चर्चा की।

Share This News :