Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री अरूण मिश्रा के निवास पर पहुँचकर दी शादी की शुभकामनायें

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर अल्प प्रवास पर पधारे। ग्वालियर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति श्री अरूण मिश्रा के भतीजे चि. रोहित के विवाह समारोह में शामिल होने हेतु उनके निज निवास अचलेश्वर मार्ग पर पहुँचे तथा वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। न्यायमूर्ति श्री अरूण मिश्रा के परिवार जनों को शादी की शुभकामनायें दीं। इस मौके पर पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह भी उपस्थित थे।

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सायं 6 बजे भोपाल से विमान द्वारा ग्वालियर हवाई अड्डे पधारे। विमानतल से सीधे न्यायमूर्ति श्री अरूण मिश्रा के निवास पर पहुँचे तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर शादी की शुभकामनायें दीं। उन्होंने इस अवसर पर चि. रोहित को भी आशीष प्रदान किया।

Share This News :