Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री का ग्वालियर आगमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर शुक्रवार सायंकाल 6 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुँचे।  उनके साथ प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह भी आए।

      विमानतल पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

Share This News :