Home > अपना शहर ,
शिल्पकार पहचान पत्र पंजीयन शिविर का उदघाटन आज

विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शिल्पकार पहचान पत्र पंजीयन शिविर का आयोजन ध्रुपद केन्द्र, हस्सू खाँ-हद्दू खाँ सभागार एबी रोड़ लश्कर ग्वालियर में किया जा रहा है। इस शिविर का उदघाटन केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 10 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगीं।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह व श्री भारत सिंह कुशवाह, जीडीए के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जादौन व पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी हस्तशिल्प प्रबर्धन अधिकारी कमल कांत राठौर द्वारा दी गई है।

Share This News :