Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महिला एसडीएम ने खुद जेसीबी, ट्रैक्टर चलाकर रौंदी भू-माफिया की फसल

गुना  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ की एंटी माफिया सेल ने शनिवार सुबह गुना शहर में दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए नपा के आमोद पार्क की 50 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती करने वाले सरकारी स्कूल के हेडमास्टर अजब सिंह यादव की फसल जेसीबी और ट्रैक्टर से रौंद दी।

एसडीएम शिवानी गर्ग ने खुद जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर 50 बीघा जमीन पर खड़ी धनिया, गन्ना और चने की फसल को रौंद दिया। सात घंटे में अतिक्रमण से सरकारी जमीन को मुक्त कर तार फे सिंग करा दी गई।

रविवार से इस जमीन पर नपा के वाहन खड़े होंगे। कलेक्टर ने भू-माफिया हेडमास्टर को सेवा से पृथक करने के निर्देश जारी कि ए हैं। हेडमास्टर और उसके परिवार के जय सिंह, रणधीर सिंह यादव और जितेन्द्र सिंह यादव का इस 50 बीघा सरकारी जमीन पर 35 साल से कब्जा था और वे फसल की पैदावार ले रहे थे.

Share This News :