Home > अपना शहर ,
राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाड़ियों को मिली ओवरऑल चैम्पियनशिप

राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया है। युवा अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों 7 से 9 दिसम्बर को तात्या टोपे खेल परिसर भोपाल में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में कराटे खेल प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले के समस्त खिलाड़ियों ने ग्वालियर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिलाया है।

      जिला खेल अधिकारी श्री रामाराव नागले ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कु. जानवी राठौर 54 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, कु. वैष्णवी पाण्डे (काता) ने रजक पदक, कु. पलक नाज़ 47 किलोग्राम में कांस्य पदक दिलाया है। इसके साथ ही बालक वर्ग में विवेक इंदुलकर 52 किलोग्राम में स्वर्ण, यश शर्मा 63 किलोग्राम में स्वर्ण, कुलदीप 70 किलोग्राम में रजत पदक, युवराज राणा 70 किलोग्राम में स्वर्ण पदक और अजिंक मोघे (काता) में स्वर्ण पदक हासिल कर ग्वालियर का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि कु. माया परमार जिला कराटे प्रशिक्षक, श्री संतोष पाण्डे, श्री पारितोष शर्मा (एशियन जज विक्रम अवार्डी) एवं श्री संजय पाण्डे प्रशिक्षक ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।

Share This News :