Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह 10 एवं 11 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 10 एवं 11 दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। श्रीमती माया सिंह 10 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सड़क मार्ग से मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगीं तथा मुरैना में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेंगीं। दोपहर 3.15 बजे ग्वालियर वापस आयेंगीं।

      नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह सायं 4 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में डिजिटल पेमेन्ट प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगीं। सायं 5 बजे मृगनयनी गार्डन मेला ग्राउण्ड में आयोजित युवा विकास सम्मेलन में शिरकत करेंगीं। श्रीमती माया सिंह सायं 6 बजे वार्ड क्रं.29 राज्य कर्मचारी आवास कॉलोनी नीडम पहाड़ी पर आयोजित कम्युनिटी हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम तथा पार्क की वाउण्ड्रीवॉल एवं सीवर लाईन कार्य के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी।

      श्रीमती माया सिंह 11 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे रानीमहल में आमजनों से भेंट करेंगीं। सायं 4 बजे वार्ड क्रं.25 लैदर फैक्ट्री में सीसी रोड़ लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगीं।

Share This News :