Home > अपना शहर ,
“जानिए...कैसे होगा डिजिटल मनी का उपयोग” पर प्रशिक्षण आज

जिला प्रशासन एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के तत्वावधान में “जानिए...कैसे होगा डिजिटल मनी का उपयोग (कैशलेस)” पर प्रशिक्षण का आयोजन 10 दिसम्बर को अपरान्ह 4 बजे से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के माधवराव सिंधिया सभागार में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह उपस्थित रहेंगी। प्रशिक्षण में ग्वालियर के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं व्यापारी वर्ग प्रशिक्षण लेंगे।

     प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि इसी तरह का प्रशिक्षण मृगनयनी गार्डन में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में राजनैतिक प्रतिनिधि कैशलेस का प्रशिक्षण लेंगे।

     प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि ग्वालियर कलेक्ट्रेट सहित नगर निगम को कैशलेस कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करों की वसूली पीओएस के माध्यम से हो रही है। सरकार के दिशा निर्देशों के तहत कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये सभी पंचायतों और जनमित्र केन्द्रों सहित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक्साइज सहित सभी सरकारी दुकानों में भी कैशलेस की व्यवस्था की जा रही है। सभी बैंकों के माध्यम से कैशलेस व्यवस्था के प्रति अधिकाधिक लोगों को जागृत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share This News :