Home > अपना शहर ,
स्वच्छता हमारी जिंदगी से जुडा हुआ मामला: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

बच्चों को स्वच्छता प्रति जागरुक करने के लिए निगम द्वारा विभिन्न स्कूलों में चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान

नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज लक्ष्मीबाई काॅलोनी स्थित मिसहिल स्कूल में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने स्वच्छता के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सहित स्कूल के प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी द्वारा नियुक्त ब्रांड एंबेसडर डाॅ एम एल दौलतानी द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरुकता अभियान के अवसर पर मिसहिल स्कूल में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी जिंदगी से जुडा हुआ प्रश्न है तथा सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहना होगा साथ ही अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करना होगा। महापौर जी ने बच्चों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछकर स्वच्छता का महत्व समझाया।
थ्मसहिल स्कूल में आयोजित हुए स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान लगभग 1500 बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई जो कि पडाव, फूलबाग इत्यादि स्थलों से होकर निकली तथा इन स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं रैली के दौरान बच्चों द्वारा सभी दुकानदारों से स्वच्छता की अपील की गई एवं दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकान के सामने डस्टबीन रखने का आग्रह बच्चों द्वारा किया गया। साथ ही दुकानदारों को स्वचछता की शपथ भी दिलाई गई। वहीं मुरार स्थित प्रगति विद्यापीठ स्कूल में भी स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें महापौर जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेन्द्र जैन, क्षेत्राधिकारी श्री हसीन अख्तर, सहायक स्वच्छता अधिकारी श्री विजय श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक श्री रमेश शर्मा, श्री कृष्णकांत सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
काव्य गोष्ठी में बच्चों ने लिया भाग
इस अवसर पर विद्यालय में काव्य गोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिसमें सहभागिता करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। जिन बच्चों ने काव्य गोष्ठी में भाग लिया उनमें चित्रांशी शर्मा, पंकज शर्मा, सत्यम मिश्रा, जहांनवीर सिंह तोमर, विनायक पांडे, आदित्य ंिसह चैहान, अखिलेश शर्मा, अंकिता मिश्रा, श्रेया शुक्ला, अनन्त मिश्रा, स्नेह शर्मा, रिया जैन, दिव्या भदौरिया एवं नन्दनी यादव शामिल हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन दीप्ती श्रीवास्तव ने किया।
प्रत्येक कक्षा में 2 बच्चे बनाए गए स्वच्छता दूत
वहीं मिसहिल स्कूल में प्रत्येक कक्षा में 2 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया। इस प्रकार लगभग 26 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया। जिसमें नन्दनी कुशवाह, श्रुति उज्जल, श्रेय गुप्ता, यशवर्धन दीक्षित, महेन्द्र कुशवाह, दिव्यांशु भार्गव, कुश, यश राजपूत, स्नेहा गुप्ता, रुपाली भदौरिया, आदित्य सिंह चैहान, अनीस शर्मा, रिया जैन, कृष्णकुमार दीक्षित, हरीश सिंह तोमर, संकल्प शर्मा, पुष्पेन्द्र, प्रियांशु भार्गव, दिव्यराज ंिसह तोमर, वन्शिका पान्डे, प्रियांशी पाल, जानवी तोमर, खुशी रहेजा, हेमाद्रिका, काजल शर्मा, भावना परमार आदि शामिल हैं।
शारदा विहार में दो स्कूलों के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डाॅ एम एल दौलतानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता जागरुकता अभियान के दौरान आज सिटी सेंटर स्थित शारदा विहार काॅलेनी में केरला काॅन्वेंट स्कूल एवं आकार पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा शारदा विहार विकास समिति के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रामबेटी मेहताब ंिसह कंसाना, क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र अग्रवाल सहित श्री पवन दीक्षित, श्री जयदीराम एवं श्री तिवारी सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिगकण उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के तहत काॅलोनी विकास समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पूरे सप्ताह भर काॅलोनी में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाकर काॅलोनी वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके साथ ही काॅलोनी वासियों ने संकल्प लिया कि कचरा वाहन में ही डांलेगें चाहे दो दिन गाडी नहीं आए तो कचरा एकत्र कर डस्टबीन में ही रखेंगे।

       

Share This News :